सिमडेगा एसपी के निर्देश पर मुहर्रम पर्व के मद्देनजर सिमडेगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा गांव में छापामारी करते हुए पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लेवी मांगने के आरोप में 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में फूल सिंह और राजेश साहू उर्फ चुठु शामिल हैं।
सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में रहनी वाली 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाले 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।
सारंडा के घने जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आने से 6 वर्षीय हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
गुजरात के बाद अब झारखंड भी अपनी शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव करने की तैयारी में है। राज्य के सरकारी स्कूलों में हर शनिवार ‘बैगलेस डे’ (Bagless Day) लागू करने की योजना बन रही है, जिसके तहत बच्चों को उस दिन बस्ता, किताब या कॉपी लेकर स्कूल
डुमरी विधानसभा क्षेत्र के छात्रों के लिए एक बड़ी और खुशी की खबर है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता और डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने वेतन की 75 फीसदी राशि टॉप छात्रों को इनाम के तौर पर देने का फैसला किया है।
गिरिडीह में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले चोरी की घटनाएं रात के अंधेरे में होती थीं, लेकिन अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिनदहाड़े साइडिंग के भीतर घुसकर कोयला लूटने से भी नहीं हिचक रहे।
जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब एक लाख अवैध लॉटरी टिकट को जब्त किया है। साथ ही इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
झारखंड के 4 विश्वविद्यालयों में इंटरमीडिएट में नामांकन जारी रखने को लेकर राजभवन ने गंभीर आपत्ति जताई है।
देवघर और बासुकीनाथ में श्रावणी महोत्सव 11 जुलाई, शुक्रवार से शुरू हो रहा है और इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक के सारे पुख्ता इंतजाम पर ध्यान दिया जा रहा है। यह महोत्सव नौ अगस्त तक चलेगा।
राजधानी रांची के जगन्नाथपुर इलाके में एक होटल से चीनी साइबर ठगों के 7 एजेंटों को CID की साइबर टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।